रतनपुर/(वायरलेस न्यूज) केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद नवनिर्वाचित बिलासपुर सांसद तोखन साहू महामाया की नगरी पहुंचे जहां पर उन्होंने महामाया के मंदिर पहुंचकर महामाया देवी के दरबार में माथा ठेका और देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की

नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं में भरी जोश देखने को मिला जैसे ही रतनपुर महामाया चौक पहुंचे वहां पर आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और तोखन साहू ने महामाया चौक गेट से ही माता का चरण स्पर्श करते हुए पूरे काफिले के साथ पैदल मंदिर तक पहुंचे जहां पर पहले से ही मौजूद कोटा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने वहां उनका स्वागत किया, मंदिर दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिनंदन समारोह महामाया धर्मशाला में रखा गया था,जहां पर रतनपुर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता तोखन साहू का स्वागत किया तोकन साहू ने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि बिलासपुर क्षेत्र मेरे लिए पहली प्राथमिकता है और बिलासपुर क्षेत्र के विकास के लिए मै सतत प्रयास रत्न रहूंगा उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ता और यहां की जनता का भी मैं धन्यवाद देता हूं जिनकी वजह से मैं आज जीत कर सांसद बना हूं और यहां की बात मै संसद में उठाता रहूंगा तोखन साहू के साथ उनके काफिले में छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, काशीराम साहू, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,, जिला जनपद अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तीरिथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बबलू कश्यप,मंडल महामंत्री संतोष तिवारी, बृजेंद्र मिश्रा ,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

