बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) उसलापुर स्टेशन पर शनिवार को 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 पर चेकिंग के दौरान, टीटीई जे पी खांडे को दो संदिग्ध व्यक्ति मिले जो दो बैग ले जा रहे थे। उनके पास उसलापुर से भोपाल तक के सामान्य टिकट थे और वे सामान्य टिकट को स्लीपर टिकट में बदलने का अनुरोध किए | इसके पश्चात वे सामान्य कोच की ओर बढ़ रहे थे ।
उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने व वजनी बैग देख कर टीटीई को संदेह होने पर उन्होने रुकने बोला तो वे दोनों अपना बैग छोड़कर वहां से भाग गए। टीटीई द्वारा तुरंत आरपीएफ स्टाफ उसलापुर को सूचित किया गया और दोनों बैगों को पार्सल ऑफिस लाकर आरपीएफ की उपस्थिति में जांच की गई और उनमें कुल 18.7 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) पाया गया। आगे की कार्यवाही हेतु दोनों बैगों को उसलापुर आरपीएफ को सौंप दिया गया।
इसप्रकार उक्त टीटीई की सतर्कता से इतनी मात्रा में गांजे की बरामद सुनिश्चित हुई। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की संदिग्ध वस्तुओं की परिवहन की रोकथाम हेतु सभी टिकट चेकिंग स्टॉफ को यात्रियों के बैग/लगेज पर विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

