🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मरीन ड्राइव पर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

On: July 6, 2024 12:58 PM

मरीन ड्राइव पर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने रेड कर पकड़ा, आरोपी से 1 किलो गांजा और अपाचे बाइक जब्त……

06 जुलाई, रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सिटी एसपी श्रीआकाश शुक्ला द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने पर्यवेक्षण थाने के थाना प्रभारीगण एवं स्टाफ को ब्रीफ कर मुखबीर लगाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल शाम टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिला कि शनि मंदिर रोड मरीन ड्राइव पंप हाउस के पास एक युवक थैले में गांजा लेकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश में अपाचे मोटर सायकल के साथ खड़ा है । तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया जिसने अपना नाम संदीप चौहान पिता इतवार लाल चौहान उम्र 29 साल निवासी नेतनागर थाना जूटमिल का रहने वाला बताया जिसके पास प्लास्टिक थैला अंदर पन्नी में मादक पदार्थ गांजा करीब 1 किलो 62 ग्राम पाया गया । आरोपी ने पूछताछ में बिक्री के लिये ग्राहक का इंतजार करना बताया । आरोपी से विधिवत 1 किलो गांजा कीमती ₹10,000 और अपाचे लाल रंग मोटर सायकल CG 13 – AJ- 5951 कीमती ₹70,000 रुपए का जप्त किया गया है । आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 421/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर गांजा रेड की कार्यवाही में टीआई सुखनंदन पटेल, एएसआई गौतम ठाकुर, हेड कांस्टेबल हेमंत पात्रे, श्रीराम साहू, कांस्टेबल संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, गणेश सिंह पैंकरा, जगदेव मरकाम शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment