🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

“आयुर्वेद औषधालय नगोई में वनोंषधि पौधों का रोपण “

On: July 23, 2024 10:29 AM

“आयुर्वेद औषधालय में वनों औषधि पौधों का रोपण “


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)शासकीय आयुर्वेद औषधालय नगोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशन में किया गया जिसमें नीम, शतावरी, घृतकुमारी, पाषाण भेद, भूई नीम, आंवला, तेजपत्र, लौंग, इलायची, काली मिर्च, लाल चंदन, थूजा, निर्गुंडी, अश्वगंधा, दालचीनी, अशोक आदि औषधि पौधों का रोपण किया गया,

पौधारोपण कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कोमल सिंह डोटे, फार्मासिस्ट -मनोज गंगात्रिवार, औषधालय सेवक-दिलीप तिवारी एवं गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , ग्राम वासियों का सक्रिय भागीदारी रही, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कोमलसिंह डोटे के द्वारा ग्रामीणों को औषधि पौधों का महत्व उनकी पहचान एवं उपयोग की जानकारी के संबंध में बताया गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment