अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*औषधि और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स किया जांच, बिना डॉक्टर पर्ची के प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री नहीं करने दी चेतावनी*….

On: August 30, 2024 2:59 PM
Follow Us:

*रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 29 अगस्त* ) । कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में आज औषधि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रायगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच की गई।

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना डॉक्टर की जांच पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और इसका उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

निर्देशों के पालन में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के साथ खरसिया पुलिस टीम, ड्रग इंस्पेक्टर के साथ खरसिया क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स की जांच किया गया । इसी क्रम में जिला मुख्यालय में औषधि विभाग और पुलिस टीम शहर के कई मेडिकल स्टोर्स में स्टाक, एक्सपायरी व प्रतिबंधित दवाइयां की जांच की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को लोक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशीली दवाओं की बिक्री नहीं करने और बिना चिकित्सक पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं को बिक्री नहीं करने समझाइश दी गई। उन्हें शासन व ड्रग विभाग के सभी नियमों का पालन करते हुए दवाइयों की बिक्री करने कहा गया तथा किसी भी संचालक द्वारा नियमों का पालन नहीं करने व चिकित्सक के पर्ची बिना प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करते पाए जाने पर पर वैधानिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गई है । जांच टीम द्वारा नियमित रूप से अपने स्टॉक का भंडारण जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम आगे भी मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण करेगी और अनियमितता पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

Leave a Comment