रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के चुनावी समर के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और तीनों ही चरणों के मतदान में व्यापारियों ने जबरदस्त हिस्सा लिया। इन तीन चरणों में हुए रिकार्ड मतदान को देखकर व्यापारिक पैनलों द्वारा परिणाम भी निकाले जाने शुरू हो गए हैं और अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे है। जय व्यापार के अध्यक्ष अमर पारवानी का कहना है कि इतना जबरदस्त मतदान देखकर निश्चित रूप से लगता है कि इस बार व्यापारी बदलाव चाहते हैं और इस रिकार्ड तोड़ मतदान को देखते हुए उनकी जीत तय है। व्यापारी भी यह समझ गए है कि कौन उनके साथ है और व्यापारी हित का ध्यान रखता है।
अब चौथे चरण का मतदान बिलासपुर व रायगढ़ में 17 मार्च को होना है। यहां पर भी जय ब्यापार पैनल का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। इसके बाद 20 मार्च को पांचवे चरण का मतदान रायपुर में होगा। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि रायपुर में सर्वाधिक नौ हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इसलिए यह कहा जा सकता है कि रायपुर के मतदाता ही मुख्य रूप से चैंबर का ताज पहनाएंगे और अपने लिए नेता चुनेंगे। इस बार अलग-अलग जगहों में चुनाव होने के कारण काफी ज्यादा मतदान हुआ। यह काफी अच्छी बात है। व्यापारियों द्वारा भी मतदान के लिए व्यापारियों को लाने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

