रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) अम्बिकापुर का मैनपाट इस क़स्बे को छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से जाना जाता है। लेकिन इन दिनों मैनपाट आदिवासी महिलाओं को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल महिला यहां गलीचा बनाकर अपना रोजी-रोटी चलाने के मकशद से काम शुरू की थी, लेकिन उनके कार्यों की प्रशंसा और कामकाज की चर्चा पूरे देश में होने लगी है। बीते दिनों महिला ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को गलीचा भेंट किया था, जिसे कलेक्टर संजीव झा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था। इस जिला कलेक्टर के एक ट्वीट ने आदिवासी महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। जी हां, अब इस गलीचा की डिमांड मसूरी स्थित आईएएस अकादमी से होने लगी है। बता दें कि अम्बिकापुर जिले के रघुनाथपुर, दरिमा और मैनपैट में आदिवासी महिलाएं को तिबत्ती कार्पेट प्रशिक्षण दिया गया था। ये महिलाएं पिछले 4 महीने से ट्रेनिंग के बाद कार्पेट बना रही है। गौरतलब है कि अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव झा ने जिले की कमान संभालते ही आदिवासी महिलाओं के जनजीवन में व्यापक उत्थान की दिशा में काम किया है। यही वजह है कि आज महिलाएं आत्म-निर्भर और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की उदाहरण बनी हुई है। कलेक्टर संजीव झा की सोंच ने आदिवासी अंचल की महिलाओं को आर्थिक स्वालंबन की मुख्यधारा में लाकर खड़े कर दिया है। जिससे अम्बिकापुर के मेनपाट का ग़लीचा पूरे भारत में प्रसिद्ध हुआ। इस संबंध में कलेक्टर संजीव झा ने कहा कि शासन की योजनाओं और प्रशिक्षण का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा दायित्व है। मुझे बड़ी खुशी हुई आदिवासी महिलाएं समूह में गलीचा बनाने तथा अन्य प्रशिक्षण में भाग लेकर रोजगार हासिल कर रही है। मसूरी आईएएस एकादमी से मैनपाट की महिला समूह द्वारा निर्मित गलीचा को आर्डर मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है। आदिवासी महिलाओं की प्रतिभा ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। जिसकी भूरी-भूरी प्रशंसा भी होने लगी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


