एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय ने किया बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वछता ही सेवा अभियान 2024 के तहत परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय ने बाल भारती पब्लिक स्कूल में बच्चों को संबोधित किया।
उन्होंने स्वछता के प्रति बच्चों को सजग रहने का सुझाव दिया तथा टाउनशिप परिसर को एकल उपयोग प्लास्टिक से मुक्त करने की बात कही| उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी बल दिया तथा पानी व बिजली को नियंत्रित खपत से बच्चों को अवगत कराया|
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के द्वारा की गई पहल तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों से बड़े भी प्रेरित होते हैं तथा उनकी सराहना करते हैं|
इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल श्री शलभ निगम ने परियोजना प्रमुख का स्वागत किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.20संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई
बिलासपुर2026.05.19ऑनलाइन दवा बिक्री और जीएसआर नियमों के विरोध में कल 20 मई को मेडिकल दुकानें रहेगी बंद
Uncategorized2026.05.18सेहत के प्रति सजग रहते हुए लोगों को भी संदेश देते है, ग्रुप के न्याय विभाग के कर्मचारी
Uncategorized2026.05.18शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन चैन माउंटेन मशीनें जप्त*


