🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

On: August 26, 2026 6:54 AM

कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जाम
आक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी


बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज) कोलवासरी के भारी वाहनों की वजह से कोटा के ग्राम अमाली पहुंच मार्ग कल दोपहर 1:00 बजे से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। सड़क पर 100 से 150 हाइवा गाड़ियों की लंबी कतारें लगने के कारण रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो चुका है। इस भीषण जाम और बदहाल सड़क की वजह से स्थानीय राहगीर और ग्रामीण बेहद परेशान हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि मार्ग से किसी कार या ट्रैक्टर का निकलना तो दूर, लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
सडक चलने लायक नही रह गई है और कोलवाशरी प्रबंधन की कोयला लोड गाडियां सडक की दुर्दशा कर के रखी है l जिसके विरोध में ग्रामीणों नें गांव के अंदर प्रवेश करने वाले मार्ग के शुरू में ही गढ्ढा खोदवा दिया गाडियों की लंबी कतारें लग गई है l ग्रामीणों का कहना है कोलवाशरी प्रबंधन शासन प्रशासन सडक को जल्द ही बनवाए l
ग्रामीणों का आरोप, मैनेजर की दोटूक— “जो करना है कर लो”
स्थानीय सरपंच हितेंद्र सिंह और ग्रामीण छोटू जयसवाल के अनुसार, यह समस्या गतवा फाटक आमाली क्षेत्र में संचालित हो रही तीन चार कोलवासरी डिपो के कारण हो रही है है। जब गांव के पंच, सरपंच, उप सरपंच और जनपद सदस्यों ने इस संबंध में कोलवासरी के मैनेजर से बात की, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। आरोप है कि मैनेजर ने ग्रामीणों को दोटूक शब्दों में कहा, “आपको जो करना है कर लो, ट्रक तो यहीं से चलेंगे। गांव वाले कहीं से भी आएं-जाएं, हमें कोई मतलब नहीं है।” सडक बनते रहेगी और गाड़ियां चलते रहेगी l
बदहाल सडक पर आटो भी पलट गया जिसके कारण आटो चालक को भारी समस्या का सामना करना पडा l
कोल वालों के तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समझ नहीं आता कि आखिर किसके संरक्षण और छत्रछाया के दम पर कोलवासरी प्रबंधन जनप्रतिनिधियों तक की बात को अनसुना कर रहा है।
आज शाम तक का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की तैयारी
सड़क की इस दुर्दशा और लगातार लगने वाले जाम को लेकर ग्राम अमाली, लमेरपारा, लमकनिहापारा, बिल्लबंद और धरमपूरा की जनता ने प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आज शाम तक इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई और हाइवा गाड़ियों का सुचारू प्रबंधन नहीं हुआ, तो सभी पांचों गांवों की जनता एकजुट होकर बहुत जल्द जिला कलेक्टर का घेराव करेगी। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment