🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ

On: August 26, 2026 11:45 AM

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 26 अगस्त 2026।

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद, बिलासपुर श्री तोखन साहू ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के नियमित संचालन से बिलासपुर और दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण शहर बेंगलुरु के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।

श्री साहू ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से इस रेल सेवा को नियमित करने की मांग थी। क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब यह सेवा नियमित रूप से संचालित होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है तथा छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिल रहा है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी।

यह रेल सेवा भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंतकल, अनंतपुर, धर्मवरम एवं हिंदूपुर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जनहित और क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए बेहतर रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment