राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान
आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन
एमसीबी।(प्रशांत कुमार तिवारी वायरलेस न्यूज) आज की जनधारा की ओर से सतत रूप से चल रहे छत्तीसगढ़ विकास संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन चिरमिरी के एसईसीएल के तानसेन ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिरमिरी नगर निगम के मेयर रामनरेश राय रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने एमसीबी जिले पर आधारित विकास स्मारिका का विमोचन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ लोक गायक संजय सुरीला के मधुर गायन से हुआ। आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने विभिन्न विषयों पर सभी वक्ताओं से विस्तार से चर्चा की।
मीडिया से गायब होता साहित्य विषय पर साहित्यकारों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज मीडिया में साहित्य गायब होता दिख रहा है। पहले साहित्य की पत्रिकाएं प्रकाशित होती थीं, लेकिन आज उनकी शून्यता आ गई है। लेकिन आज की जनधारा अखबार में ही सिर्फ साहित्य पर ही एक पेज प्रकाशित होता है। इस विधा को आगे बढ़ाने में आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र आगे बढ़ा रहे हैं। इस पर साहित्यकार सतीश उपाध्याय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पुष्कर तिवारी, अनामिका चक्रवर्ती ने विशद रूप से सारगर्भित विचार रखे।
प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने चिरमिरी के विकास पर आधारित सवाल किए। जिस पर मुख्य अतिथि महापौर रामनरेश राय ने कहा कि हमारे क्षेत्र में बिजली की कटौती होती थी, जिसे हमने दुरुस्त कर दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भी हमें कोई विकास कार्य करना होता है तो हम लोगों को एसईसीएल से परमिशन लेनी पड़ती है। यहां के अधिकांश जमीन लीज पर है। इसके बावजूद हम लोग विकास कार्य कर रहे हैं। शास्त्री नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सदैव तत्पर हैं।
इसके बाद प्रधान संपादक सुभाष मिश्र के सवाल पर अति विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विष्णुदेव साय की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं।
दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण आधारित बदलते समय में स्त्री विषय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने सारगर्भित रूप से अपने विचार व्यक्त किए। इस विषय पर संवाद पृथा शुक्ला ने शुरू किया। सभी महिला वक्ताओं ने खुद के आगे बढ़ने का अनुभव साझा किया। इस चर्चा में कनुप्रिया अग्रवाल, रोजगार उद्यमिता, नीलिमा चतुर्वेदी, रूपा पोद्दार, अनीता डे मेकअप आर्टिस्ट शामिल रहीं। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर के. अमरू रेड्डी सहित विशिष्ट जन मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

