**रायपुर दक्षिण उपचुनाव : सदर मंडल की बैठक में पार्टी की विचारधारा घर घर तक पहुंचाने को बताया लक्ष्य – अमर अग्रवाल *

रायपुर (वायरलेस न्यूज) रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में सदर मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता श्री अमर अग्रवाल विवेकानंद वार्ड में विशेष बैठक शामिल हुए ,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय टीम के सदस्यो से घर-घर तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए, चुनाव की रणनीतियों, क्षेत्रीय मुद्दों, और मतदाताओं तक पहुँच बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ हुई विशेष बैठक में क्षेत्र के हर कोने में पहुंच बनाकर जीत के लिए चुनावी गतिविधियों को तेज देने पर जोर दिया। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए उन प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी जिससे मतदाताओं को प्रभावी तरीके से भाजपा के पक्ष में किया जा सके।
सदर मंडल की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने युवाओं की भूमिका और उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। श्री अग्रवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस चुनाव में युवाओं की ऊर्जा और विचारशीलता महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस दौरान रायपुर के नेहरू नगर में चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यालय का उद्घाटन करते हुए श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के नागरिकों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में सहायक सिद्ध होगा।चुनाव कार्यालय के सशक्त मंच से सभी चुनावी गतिविधियों का संचालन और समन्वय किया जा सकेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए रायपुर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी की जीत के संकल्प को दोहराया एवं पार्टी जनो से घर-घर पहुंचकर मतदान दिवस पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की अपील की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

