रायपुर; मतगणना के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस का पार्किंग प्लान*

रायपुर,( वायरलेस न्यूज़) दिनांक 15.02.2025 को नगर निगम रायपुर चुनाव 2025 के मतगणना के दौरान मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ता एवं प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया वाहनों के पार्किंग हेतु यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग मार्ग एवं पार्किग व्यवस्था निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार हैः-
01. मतगणना के दौरान शास.इंजीनियरिंग कालेज के मुख्य द्वार से केवल आब्जर्वर/आरओ/एआरओ के वाहन को प्रवेश की अनुमति होगी।
02. मतगणना कार्य में लगे शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपना वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के बाजू मैदान में पार्क कर पैदल मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे।
03. मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं गणना एजेंट अपना वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने निर्धारित पार्किंग में पार्क कर पैदल प्रवेश करेंगे।
04. प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के वाहन इंजी0 कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क होगी।
*मतगणना के दौरान पुराना धमतरी रोड पर कमल विहार तिराहा और भरेंगाभाठा चौक से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

