“चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर का पहला और एकमात्र NAAC B++ ग्रेड, मान्यता प्राप्त प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज”
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से B++ ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह मान्यता आगामी 5 वर्षों के लिए वैध होगी। इससे पहले, कॉलेज की सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच ने पहले ही प्रयास में नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) मान्यता हासिल की है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नैक की तीन सदस्यीय टीम ने 9 और 10 जनवरी को महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया था। टीम ने न सिर्फ शोध कार्य बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता, प्लेसमेंट सेल, कैंटीन, हॉस्टल की जांच की। महाविद्यालय के रखरखाव व सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आकलन किया।
प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय समुदाय की कड़ी मेहनत को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “यह मान्यता हमारे चौकसे परिवार के समर्पण, जुनून और उत्कृष्टता को दर्शाती है, जो लगातार उच्च मानकों के लिए प्रयास करते हैं।
प्रबंध निदेशक डॉ आशीष जायसवाल ने बताया कि महाविद्यालय को बी डबल प्लस ग्रेड मिलने से उसका एकेडमिक स्टेटस बदल गया है। अब केंद्र व राज्य सरकार से और अधिक अनुदान मिल सकेगा। शिक्षकों के हाथ में बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। प्लेसमेंट के लिए बड़ी कंपनियां आएंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महाविद्यालय देश व विदेश में शामिल समकक्ष विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध कर सकेगा। छात्र-छात्राओं का बड़े स्तर के ग्रेड के विश्वविद्यालयों से शैक्षिक आदान-प्रदान बढ़ेगा। शोध का स्तर भी बढ़ेगा।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी संकाय सदस्यों, सहयोगी कर्मचारियों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा आभार मेहनती और अच्छी तरह से प्रशिक्षित संकाय और सहायक कर्मचारियों को जाता है, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, जिससे छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने के हमारे प्रयासों को मान्यता मिली है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

