🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहादत दिवस पर किया गया शहीदों के परिजनों का सम्मान, नागरिक एकता समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

On: March 24, 2021 8:47 AM

किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद

सभी सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने की शिरकत

महासमुन्द – महासमुंद जिले के सरायपाली नगर की बहुप्रतिष्ठित नागरिक एकता समिति द्वारा शहीद दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया गया और देश के वीर शहीदों का नमन किया गया नागरिक एकता समिति द्वारा हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी सरायपाली नगर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और शहीदों के परिजनों का सम्मान करने के लिए यह समिति द्वारा गरिमामई कार्यक्रम आयोजित कर देश के लिए अपने को कुर्बान करने वाले वह शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और मशाल रैली निकालकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई जय स्तंभ चौक सरायपाली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और सरायपाली अंचल के वीर शहीद ललित बुडेक, देवराज ससुराल और सत्यनारायण बगर्ती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके साथ ही इन शहीदों के परिजनों को मंच पर उपस्थित कर उनका साल और श्रीफल से सम्मान किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ में सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी बीएस मरकाम एसडीओपी विकास पाटले और सरायपाली थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के साथ नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष अमित आहूजा द्वारा सभी शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के तौर पर युवाओं द्वारा बलिदानी दृश्य को प्रदर्शित किया गया हम आपको बता दें कि 5 साल पहले ही नागरिक एकता समिति का सरायपाली में गठन किया गया था जिसके बाद से लगातार इस समिति द्वारा समाज सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया जाता है, शहादत दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बसना विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली, कृषि उपज मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग नगर पालिका, वन परीक्षेत्र कार्यालय पुलिस विभाग, भारतीय जीवन बीमा निगम, गायत्री परिवार, व्यापारी महासंघ, सिख समाज, सहित अनेक शासकीय विभागों और गणमान्यजनों की ओर से भी शहीदों के परिजनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। सरायपाली में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी और शासकीय अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरायपाली के वरिष्ठ पत्रकार किशोर कर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक संजय शर्मा द्वारा किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment