दिनांक 01.03.2025 को महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायगढ़ का निरीक्षण किया
*****
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 01.03.2025 को महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायगढ़ का निरीक्षण किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का अपराध का समीक्षा किया गया और पोस्ट के अनडिटेक्टेड मामलों को डिटेक्ट करने हेतु पोस्ट प्रभारी को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन, रायगढ़ में होली के दौरान होने वाले भीड़ नियंत्रण हेतु स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया एवं सीसीटीवी का समीक्षा किया गया और पोस्ट प्रभारी को होली त्योहार के दौरान जीआरपी एवं लोकल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पर्याप्त बंदोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय के द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मालखाना एवं हाजत को चेक किया गया। महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, महोदय द्वारा पोस्ट में उपस्थित अधिकारियों एवं बल सदस्यों के बीच सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमें बल सदस्यों को नए कानून और बदलते समय व परिवेश के हिसाब से नये तकनीको की जानकारी रखना एवं उसका बेहतर इस्तेमाल करने हेतु निर्देश दिया गया। आने वाले होली त्योहार को देखते हुए सभी को सतर्क एवं सेवा भाव से कर्तव्यों का निर्वाहन करने हेतु निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा सभी बल सदस्यों को ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने के साथ अपने परिवार एवं माता-पिता का भी अवश्य रूप से ध्यान देने हेतु कहा गया। सभी बल सदस्य यह सुनिश्चित करें कि कोई गलत कार्य ना करें और ना ही गलत कार्य अपने साथी बल सदस्यों को करने दें, जो बाद में स्वयं के लिए मुसीबत बन जाए एवं बल की छवि खराब हो जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

