अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित अंबिकापुर स्टेशन के कार्यों का प्रदर्शन हेतु मीडिया टूर आयोजित

On: May 18, 2025 9:37 AM
Follow Us:

*अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित अंबिकापुर स्टेशन के कार्यों का प्रदर्शन हेतु मीडिया टूर आयोजित

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 18 मई 2025)

रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा दिनाँक 17 मई 2025 को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए गए पुनर्विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक मीडिया टूर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडियाकर्मियों को स्टेशन पर किए गये विकास कार्यों की जानकारी देना एवं जनता को इन आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराना था।
इस मीडिया टूर का नेत्रत्व बिलासपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश देवांगन ने किया, जिनके साथ मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारीगण भी उपस्थित थे । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किये गये पुनर्विकास कार्यों, आधुनिक यात्री सुविधाओं, परिसर सौंदर्यीकरण, एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारों की विस्तृत जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशन का भ्रमण कराकर उन्नत अवसंरचना और यात्री सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया गया।
उल्लेखनीय है कि 22 मई 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उदघाटन किया जायेगा । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6.92 करोड़ की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिनमें सुव्यवस्थित दोपहिया एवं चारपहिया पार्किंग, सुंदर गार्डन, डिजाइनर साइनेजेस तथा स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया गया है । कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, हाइमास्ट लाइट, अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर, शौचालय, का निर्माण, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण, महिलाओं, व वरिष्ठजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए गए है । दिव्यांगजनों की हेतु शौचालय,वॉटर बूथ, पार्किंग एवं बुकिंग काउंटर में अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है इसके साथ ही रेंप व टेक्टाइल् भी लगाए गये हैं। स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा स्मारकीय तिरंगा झंडा भी लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है । अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर स्टेशन पर किए गये पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment