अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न”*बैठक में तोखन साहू, सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय के अलावा डॉ.श्रीमती ज्योत्सना महंत,श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रदीप पुरोहित,श्री चिंतामणि महाराज सांसद उपस्थित रहे

On: May 23, 2025 12:29 PM
Follow Us:

*“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न”*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 23 मई 2025)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के माननीय सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के साथ आज दिनांक 23 मई 2025 को आयोजित की गई । तृतीय तल सभागार महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित यह बैठक सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक माहौल में श्री तोखन साहू, माननीय सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

इस बैठक में श्री तोखन साहू, माननीय सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के अलावा डॉ.श्रीमती ज्योत्सना महंत, माननीया सांसद कोरबा, श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीया सांसद जांजगीर-चांपा, श्री प्रदीप पुरोहित, माननीय सांसद बरगढ, श्री चिंतामणि महाराज, माननीय सांसद सरगुजा शामिल हुये | इसके अलावा श्री जे.ओराम, माननीय सांसद सुंदरगढ, श्री राधेश्याम राठिया, माननीय सांसद रायगढ, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, माननीय सांसद राज्यसभा (रायगढ़), श्रीमती हिमाद्री सिंह, माननीया सांसद शहडोल के प्रतिनिधि, अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने उपस्थित सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को और बेहतर करने में मिलेगा ।

बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचय, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों से संबन्धित प्रेजेंटेशन माननीय सांसदों के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इसी क्रम मे मंडल रेल प्रबन्धक श्री राजमल खोईवाल द्वारा प्रेजेंटेशन में बिलासपुर मंडल में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे कार्य ,आधारभूत संरचना का विकास, गाड़ियों का क्षमता आवर्धन, दिव्यांग जनों, अमृत भारत स्टेशन योजना, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं जैसे अक्षिता सेफ बबल, मेरी सहेली अभियान आदि का विशेष उल्लेख किया गया । वाई-फाई, स्वच्छता प्रोजेक्ट, रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, यात्री सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई ।

माननीय सांसदों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा अपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया । बैठक विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई ।

महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे विकास कार्यों से माननीय सांसदों को अवगत कराया । साथ ही उन्हें बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया ।

बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक (सामान्य) श्री समीर कान्त माथुर ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु माननीय मंत्री जी, सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।

********

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment