*बिलासपुर में ₹2 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे बहुआयामी विकास कार्य*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से बिलासपुर शहर में ₹2 करोड से अधिक की लागत से विभिन्न बहुउद्देशीय विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।
इन कार्यों के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में कुल 45.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है,सामुदायिक भवन में 56 लाख एवं सामाजिक भवन में 90 लाख के साथ साथ विकास के अन्य कार्यों में 13 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है
नवयुवक कान्य कुब्ज विकास समिति, अज्ञेय नगर पार्क के पीछे,अटल वाटिका के समीप एवं वार्ड नं 43 के सामुदायिक भवनों में कुल 56 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में शहर में सामाजिक कल्याण हेतु वाल्मीकि समाज, चंद्रपुरिया कसौंधन वैश्य समाज, कायस्थ समाज,सतनामी समाज अहिरवार समाज एवं श्रीवास समाज के सामाजिक भवनों के लिए 90 लाख की मंजूरी दी गई। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के ध्येय से लालालाजपत राय शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल,बंगाली स्कूल,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, शासकीय शाला में सामग्री क्रय, कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्य हेतु कुल 45.5 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही साथ नगर में अनेक प्रकार के जनकल्याण हेतु ओपन जिम एवं अन्य कार्यों के लिए 13 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि “बिलासपुर के चहुंमुखी विकास के लिए यह स्वीकृतियाँ एक मजबूत आधार बनेंगी। हमारी सोच केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज, हर मोहल्ले, हर वर्ग को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। शिक्षा से लेकर समाजिक समरसता और नागरिक सुविधाओं तक—हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास हमारा संकल्प है। जनता की आशाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देकर हम बिलासपुर को एक आदर्श, स्मार्ट और मानव केंद्रित शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

