*अरपा नदी के उद्गम सहित जिले की सभी नदियों के संरक्षण हेतु कलेक्टर जीपीएम को सौंपा गया ज्ञापन*

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ की प्रमुख जीवनदायिनी नदी अरपा और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से निकलने वाली सोन, अरपा ,तान ,तिपान बम्हनी जोहिला,मलनिया, ऐलान, जावस नदियों के उद्गम स्थलों के संरक्षण को लेकर अरपा बचाओ अभियान बिलासपुर एवं अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेण्ड्रा के तत्वाधान में कल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें अरपा नदी के उद्गम स्थल अमरपुर (पेण्ड्रा) क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण कर संरक्षण किया जाने, तथा वहाँ पर कुण्ड व बांध का निर्माण किये जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से निकलने वाली सभी नदियों के उद्गम स्थलों को राजस्व रिकॉर्ड में चिन्हित किये जाने तथा उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कर संरक्षित करने की भी मांग रखी और ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया गया कि अरपा नदी के उद्गम स्थल पर निरंतर अतिक्रमण हो रहा है। निजी भूमि स्वामियों द्वारा नदी के स्रोत क्षेत्र की जमीन का डायवर्सन कर प्लाटिंग कर दी गई है, जिससे जलधारा पूरी तरह बाधित हो चुकी है। बहाव क्षेत्र में भी अवैध अतिक्रमण कर धारा के प्राकृतिक प्रवाह को रोका जा रहा है।
ज्ञापन में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि अरपा के साथ-साथ सोन, तान, तिपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया, एलान, और जावस जैसी कई पवित्र नदियों का उद्गम इसी जिले से होता है, लेकिन ये सभी उद्गम स्थल उपेक्षा का शिकार हैं। इन स्थलों को संरक्षित कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना आवश्यक है।
अरपा बचाओ अभियान बिलासपुर के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने कलेक्टर से मांग किया कि वे शीघ्र ठोस कदम उठाते हुए इन महत्वपूर्ण जलस्रोतों को संरक्षण प्रदान करें…
वहीं जिला कलेक्टर ने पूरे मामले में कहां है कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दी है अधिग्रहण की कार्यवाही होते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में अरपा बचाओ अभियान बिलासपुर के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव,सदस्य सर्वश्री महेश श्रीवास, डा सुधाकर बिबे, राजेंद्र मौर्य, देवानंद दुबे, यश मिश्रा,अनूप श्रीवास,अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के संयोजक अक्षय नामदेव सदस्यसर्वश्री रामनिवास तिवारी, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल एवं जिले के नदी प्रेमी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

