*एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन, व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी*
रायगढ़, छत्तीसगढ़:(वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सम्मेलन एनटीपीसी की नई व्यावसायिक पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी अब अपनी खदान से अन्य खरीददारों को कोयला विक्रय करने जा रही है।
सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर 6 जून को एमएसटीसी के सहयोग से आयोजित होने वाली कोयला ई-बोली प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बोली में एनटीपीसी 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।
एनटीपीसी तथा परियोजना के अधिकारियों ने व्यापारियों को खदान की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स से जुड़ी जानकारी और निविदा प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अधिकारियों ने प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से दिया।
एमएसटीसी के प्रतिनिधियों ने बोली से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया, पंजीकरण, पात्रता एवं अन्य आवश्यक दिशानिर्देशों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की। जिसके पश्चात इच्छुक खरीदारों को खदान का भ्रमण कराया गया।
सम्मेलन के अंत में एनटीपीसी के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पहल भविष्य में पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

