*एयरपोर्ट की दीवार से टकराया विशालकाय ड्रोन,दूसरे देश से मंगाया गया था *

जगदलपुर 28 मार्च 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / पिछले 1 सप्ताह से शहर के ऊपर मंडरा रहा विशालकाय ड्रोन आज दोपहर बाद एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर गिर गया. उक्त ड्रोन को हाल ही में बस्तर में नक्सली अभियान के लिए लाया गया था और लगातार तीन-चार दिनों से शहर में इसका ट्रायल चल रहा था.मगर सेफ लैंडिंग न होने की वजह से शाम को ड्रोन दीवार से जा टकराया.बताया जा रहा है कि अत्याधुनिक ड्रोन 1 सप्ताह पहले ही डीआरडीओ ने विदेश से मंगाया था और इसे विदेश से ही आए 3- 4 इंजीनियर ऑपरेट कर रहे थे. विशेषकर नक्सल अभियान के चलते डीआरडीओ ने इस विशाल ड्रोन को छत्तीसगढ़ मंगवाया था तथा उपयोग के पूर्व इसका ट्रायल लिया जा रहा था.बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से यह ड्रोन सेफ लैंडिंग नहीं कर पाया और हटकचोरा के आनंद ढाबा के करीब एयरपोर्ट के बाहर की दीवार से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआरडीओ के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नष्ट हो चुके ड्रोन के कलपुर्जे को एक वाहन में लादकर एयरपोर्ट परिसर ले गये. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ड्रोन को कितनी क्षति हुई है इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है.बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि पुलिस केवल सुरक्षा प्रदान करने रवाना की गई है। मौके पर डीआरडीओ के अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

