● *6 माह की जेल या 10 हजार रूपये हो सकता है जुर्माना*……
रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) दिनांक 29.03.2021 को रंग गुलाल के दिन ट्राफिक डीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल द्वारा शहर में पेट्रोलिंग दौरान शराब पीकर स्टंट्स करने वालों पर अपनी टीम के साथ हर चौक-चौंराहों पर कार्यवाही किया गया । ट्राफिक टीम ब्रीथ एनालाइजर से बाइकर्स के सांस द्वारा एल्कॉहल की मात्रा लेकर उन्हें थाना ट्राफिक लाया गया । इनमें कुछ नाबालिग भी थे । डीएसपी ट्राफिक नाबालिगों के पेरेंट्स को थाना बुलाकर हिदायत देते हुए बताये कि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट करता है, तो उसके पेरेंट्स को 3 साल तक की जेल होगी, वाहन रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा और बढ़ी हुई जुर्माने की रकम अदा करना पड़ेगा । उनके द्वारा *21 शराब सेवन कर वाहन चलाते हुये पकड़े गये चालकों* के विरूद्ध इस्तगाशा *धारा 185 MV Act* के तहत तैयार कराया गया, जिन्हें न्यायालय पेश किया जावेगा । माननीय न्यायालय में चालकों को 6 माह की जेल या 10 हजार रूपये का जुर्माना हो सकता है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

