🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

100 ताकतवर हस्तियों की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिला 26 स्थान

On: March 30, 2021 5:49 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) देश की 100 ताकतवर हस्तियों की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को 26 स्थान मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चंद्रेश साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक बधाई प्रेषित की है।
चंद्रेश साहू ने कहा है कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को 26 वां स्थान दिया गया है जो कि छत्तीसगढ़वासियों व कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है इस सर्वे सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों को पीछे छोड़कर लोकप्रियता के शिखर को छूकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री बनने के पश्चात भूपेश बघेल जी का पूरा फोकस छत्तीसगढ़ के गांव,गरीब,किसान व आदिवासी ही रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए गांव में गोठान बनाए गए वर्मी कंपोस्ट, गौकाष्ठ बनाकर उन्हें आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया गया। साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गौपालकों व लोगों से गोबर की भी खरीदी की जा रही है। वहीं आदिवासी इलाकों व वनक्षेत्रों से वनऔषधियों व तेंदूपत्ता की भी खरीदी की जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment