🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

होटल पैट्रिशन्स में जुआ खेल रहे बिल्हा, चांपा एवं बिलासपुर के 5 अग्रवाल को सिरगिट्टी पुलिस ने धर दबोचा

On: March 31, 2021 3:35 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के होटल पेट्रिशन्स में जुआ खेल रहे बिल्हा, बिलासपुर एवं चांपा के 5 अग्रवाल बंधुओं से 4 लाख 55 हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को थाना सिरगिट्टी ने जुआ खेलने की जानकारी देने पर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को रेड कार्यवाही के लिए भेजा गया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 लाख 55 हजार रुपये नगद रकम व ताश की 52 पत्ती जप्त की गई मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है

नाम आरोपी प्रमोद अग्रवाल पिता गिरधारी लाल निवासी चाम्पा,,मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी बिल्हा,,विवेक अग्रवाल पिता मदन लाल निवासी सरजू बगीचा,,योगेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल निवासी बिल्हा सतीश अग्रवाल पिता लखन अग्रवाल निवासी चाम्पा,,
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी आरक्षक अनूप किंडो सैय्यद साजिद मनीष सिंह सतेंद्र सिंह ओम मिश्रा तथा सुरेन्द्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment