प्रेस प्रसंग में दिनदहाड़े हत्या
कोटमी सोनार की घटना
अकलतरा( सीता टंडन वायरलेस न्यूज़) थाना क्षेत्र के सबसे बड़े गांव कोटमी सोनार में आज लगभग 2.00 बजे घर घुसकर हत्या कर दी गई और हत्यारा फरार हो गया है । ग्रामीणों का अनुमान है कि इस हत्याकांड के पीछे मृतक की पत्नी का अवैध संबंध है । बताया जा रहा है कि लगभग दो बजे मृतक अमरनाथ केंवट की मां गांव की गली में चिल्लाते हुए निकली कि मेरे बेटे को बचा लो । इसे कोई हास्पीटल ले जाओ । जब लोगों ने देखा कि अमरनाथ केंवट उम्र लगभग 30 वर्ष अपने ही घर में लहूलुहान पड़ा है तो लोगों ने उसे हास्पीटल पहुंचाया और मामले की सूचना अकलतरा पुलिस को दी । हास्पीटल में डाक्टर ने अमरनाथ केंवट को मृत घोषित कर दिया ।
स्कूटी से आया था हत्यारा
बताया जा रहा है कि हत्यारा स्कूटी से आया था और सीधे घर में घुसा और मृतक पर गैती से कई प्रहार किए जिससे वह गिर पड़ा तब हत्यारा अपनी स्कूटी से भाग निकला । हत्याकांड के समय मृतक की पत्नी घर पर ही थी जिससे स्पष्ट है कि मामला अवैध संबंधों का है । खेती किसानी का दिन होने के कारण लोग अपने खेतों में थे और गांव की गली सुनसान थी और किसी को ने हत्यारे को घर में घुसते और निकलते नही देखा है । लोगों का कहना है कि अगर उसे देख लेते तो जरूर पकड़ते लेकिन घटना के बाद लोगों का अनुमान है कि यह हत्या जरूर अवैध संबंधों के कारण हुई। माना जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से अवैध संबंध को लेकर लड़ाई थी जिस कारण से हत्यारा ने अपना रास्ता निष्कंटक बनाने यह भयानक हत्याकांड किया गया है । पुलिस का कहना है कि जल्द ही पुलिस हत्यारे को पकड़ लेंगी । मृतक की पत्नी से सायबर टीम पूछताछ कर रही है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

