*आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है कराटे – खेल मंत्री टंकराम वर्मा*
*नई पीढ़ी को नई दिशा देता है कराटे*
रायपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 27 जुलाई 2025) – राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप “स्वतंत्रता कप” आयोजन समिति व भारत कराटे अकादमी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष खेत्रो महानंद ने कहा स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम, कोटा, रायपुर में दिनांक 26 एवं 27 जुलाई को “स्वतंत्रता कप” राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और आत्मरक्षा, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्वितीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे श्री टंक राम वर्मा जी, माननीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा “राज्य सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को और सशक्त करते हैं। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, भाजपा नेता मनोज निषाद, पृथ्वीराज महानंद, जितेंद्र ठाकुर, डॉ गिरिराज आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को विशिष्ट अतिथि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने सम्मानित किया गया, जिसमें सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान भगवानू नायक ने कहा कराटे आत्मरक्षा के साथ ही आत्मविश्वास और चरित्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ऐसे आयोजन से युवा वर्ग और नई पीढ़ी को नई दिशा मिलती है।
खेत्रो महानंद ने आगे कहा कार्यक्रम के दौरान कराटे की विभिन्न तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिला, बल्कि राज्य में कराटे को और भी लोकप्रियता मिली। खेत्रो महानंद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “आप सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों का क्रम जारी रहेगा।”
खेत्रो महानंद
प्रदेश अध्यक्ष –
(भारत कराते अकादमी)
आयोजन समिति अध्यक्ष –
(“स्वतंत्रता कप” राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

