🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिंझकोट और एकताल बने शत-प्रतिशत कोविड टीकाकृत गांव, कलेक्टर श्री भीम सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित किया

On: April 3, 2021 5:30 PM

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा-यह जिम्मेदारी और जागरूकता की मिसाल
रायगढ़, 3 अप्रैल2021/ रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के दो ग्राम पंचायत बिंझकोट व एकताल शत-प्रतिशत कोविड टीकाकृत गांव बन चुके हैं। यहां निवास कर रहे 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्रशासनिक अमले के साथ इन गांवों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सक्रिय भूमिका व सभी की साझी मेहनत से यह सम्भव हो सका है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने इस उपलब्धि पर आज बिंझकोट व एकताल के सरपंच व स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीईओ जिला पंचायत श्री रवि मित्तल भी इस दौरान उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह बहुत संवेदनशील समय है। कोरोना संक्रमण के जल्द रोकथाम के लिए टीकाकरण कार्य शीघ्र पूरा करना है। ऐसे समय में बिंझकोट और एकताल के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों द्वारा जो जिम्मेदारी व जागरूकता का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है। इससे दूसरे पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी और हम 45 वर्ष से अधिक उम्र के अपने लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द प्राप्त कर सकेंगे। आज बिंझकोट से श्रीमती सरस्वती उमेश पटेल, एएनएम सुश्री प्रतिमा दास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ललिता भुईयां, श्रीमती रजनी सिदार, श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती उत्तरा निषाद, श्रीमती प्रियंका चौहान तथा पंचायत सचिव श्री रूपेंद्र कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत एकताल से सरपंच श्रीमती बुधेश्वरी हिमांशु चौहान, मितानिन श्रीमती कांता गुप्ता व श्रीमती रूखमणी प्रधान, पंचायत सचिव श्री बृजमोहन प्रधान व रोजगार सहायक श्री प्रमोद यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 45 वर्ष से अधिक लोगों के टीकाकरण को बढ़ावा देने पर प्रशासन का पूरा फोकस है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरा प्रशासनिक अमला प्रतिदिन टीकाकरण के लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को टीका लगे इसके लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। प्रशासनिक प्रयासों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment