नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना लोगो को पड़ा महंगा दो दिन में आरपीएफ ने 50 से अधिक वाहन मालिको पर मुकदमा दर्ज किया
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) विगत वर्ष से लगातार रेल्वे स्टेशन के बाहर रेल्वे प्रशासन अमृत मिशन योजना के तहत देश भर में रेल्वे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर निर्माण कर रहा है नई टू व्हीलर पार्किंग और फोर व्हीलर पार्किंग के बनने के बावजूद लोग अपने वाहनों को लगातार रेल्वे स्टेशन के बाहर लॉक कर स्टेशन जाते हैं इसी बीच कोई ट्रेन आ जाती है तो स्टेशन के बाहर इन्हीं वाहनों के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। इससे आम यात्रियों को जो बाहर से आते हैं उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।वाहन मालिक लगातार नियमों का उल्लंघन कर अपने वाहनों को रेलवे स्टेशन के बाहर लॉक करके खड़ी करके चले जाते हैं ट्रेन के समय स्टेशन के बाहर आम जनता को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है रेल सुरक्षा बल लगातार इसको लेकर कार्रवाई करता रहता है। अमृत मिशन योजना के तहत रायगढ़ स्टेशन को एक साफ सुथरी स्टेशन के रूप में बनाने का काम चल रहा है । इसके चलते लोग लगातार रेल्वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में दस रुपए देने के बजाय वो वाहन मालिक नो पार्किंग जोन में अपने वाहन खड़ी करना ज्यादा पसंद करते हैं । रेलवे सुरक्षा बल रायगढ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार से मिली जानकारी अनुसार हम लगातार नो पार्किंग में खड़ी टू व्हीलर और फोर व्हीलर के खिलाफ कार्रवाई करते रहते हैं इसके बावजूद रायगढ़ की आम जनता को समांझने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं हमने करवाई के लिए नो पार्किंग के पोस्टर तक स्टेशन की बाहर लगाए हैं लेकिन ट्रेन के समय वाहनों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है लोग अपने टू व्हीलर फोर व्हीलर को रेल्वे के निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़े करने के बजाय नो पार्किंग स्थल पर खड़ा करके चले जा रहे हैं पिछले दो दिन से लगातार उच्च अधिकारियों से मिल रहे हैं दिशा निर्देश में 50 से ऊपर वाहनों वाहनों के मालिकों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

