यात्री की मोबाइल चोरी कर भागते युवक को आरपीएफ चांपा ने किया गिरफ्तार
चांपा। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेसुब पोस्ट चांपा की विशेष टीम ने प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर कार्यरत बल सदस्य की मदद से एक मोबाइल चोर को पकडने कामयाबी प्राप्त की है और मामले के आरोपी को जीआरपी चांपा में सुपुर्द कर दिया हैं
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चांपा में पदस्थ प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने मीडिया को बताया कि दिनांक 22.अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 18029 डाउन कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस चांपा प्लेटफार्म नंबर 2 पर समय 23.15 बजे आई और इस दौरान एक व्यक्ति मोबाइल को ट्रेन के अंदर से चोरी कर झपट्टा मारकर भागा जिसको प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 1441215 सुनील कुमार के द्वारा पीछा करते हुए पकड़ लिया गया इस संबंध में यात्री को सूचना दिया गया उनके द्वारा दिनांक 23अगस्त 2025 को जीआरपी चंपा में अपनी शिकायत दर्ज कराया पीड़ित यात्री का नाम रंजीत कुमार महतो पिता सृष्टिधर महतो उम्र 35 वर्ष पता ग्राम अल्मोड़ा थाना पिंडाजोर जिला बोकारो झारखंड का रहने वाला है उक्त यात्री रायपुर से टाटानगर तक जनरल टिकट लेकर आगे जनरल बोगी में यात्रा करना बताया गया इस संबंध में जीआरपी में एफआईआर दर्ज किया गया मोबाइल चोर राजेश कुमार सिंहा पिता सुनील सिंहा उम्र 35 वर्ष पता हाउस नंबर 412 लोहार मोहल्ला गेवरा थाना कुसमुंडा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को माल मुद्दे के साथ जीआरपी चांपा में सुपर्द किया गया उनके द्वारा कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु ले जाया गया है इस संबंध में जीआरपी चांपा के द्वारा अपराध संख्या 72/2025 धारा 304 (02) बी एन एस दिनांक 23.अगस्त 2025 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है उक्त मोबाइल पोको मॉडल M 7 5G जिसका कीमत 12999/- रूपये है।
श
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न

