● *शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार, महिला थाना ने भेजा रिमांड पर*
*रायगढ़, 27 सितंबर* । महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सनत झारा (23 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव एकताल से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा।
पीड़िता, जो पड़ोसी जिले की रहने वाली है और रायगढ़ में काम करती है, ने कल 26 सितंबर को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, आरोपी सनत झारा उसके साथ कार्यस्थल पर परिचित हुआ और अगस्त 2024 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार मना करने पर भी उसने अलग-अलग जगहों पर जबरन संबंध बनाए और बाद में दूसरी जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने 24 सितंबर को रायगढ़ स्थित युवती के किराए के मकान में पहुंचकर पीड़िता से मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को एकताल गांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत और मालती पैंकरा की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

