🔷 *चार पहिया वाहन ब्लैक स्कार्पियो पर स्टंट करने वाले युवती पर यातायात पुलिस दंतेवाड़ा और बारसूर पुलिस के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही!
दंतेवाड़ा ( वायरलेस न्यूज) *चार पहिया स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 18 Q7252 पर एक लड़की द्वारा स्टंट करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय जी के द्वारा संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस दंतेवाड़ा को उक्त वाहन को पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और और टीम ने उक्त गाड़ी को पतासाजी किया तो गाड़ी बारसूर दंतेवाड़ा का होना पाये जाने से तुरंत बारसूर पुलिस से संपर्क कर वाहन मालिक से वाहन को कब्जे में लेकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा – 184, , 130(1)/177 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर दो हजार तीन सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।*
🔷 *इस प्रकार की स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है और कम उम्र के युवक/युवतियां ज्यादातर इसके शिकार होते हैं इसलिए उक्त स्टंट बाज को थाना बारसूर तलब कर समझाईश दिया गया की दोबारा इस प्रकार की कृत्य न करें, जिससे स्वयं की और दूसरों की भी जान को खतरा हो सकता है!*
🔷 *साथ ही यातायात पुलिस दंतेवाड़ा और बारसूर पुलिस द्वारा आम जनमानस और खास कर युवावर्गों को अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें!*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

