🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

RPF अनूपपुर -रायगढ़ की सक्रियता से उत्कल यात्री को मिला उसका नगदी सहित ट्राली बैग

On: April 5, 2021 1:01 PM

रायगढ़ आरपीएफ की सक्रियता से यात्री को मिला उनका नगद राशि और ट्रॉली बैग

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) एक बार फिर आरपीएफ ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय देते हुए एसी टू टियर में एक यात्री का कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में छुटे उनके ट्राली बेग जिसमे नगद राशि और समान को अनुपपुर आरपीएफ प्रभारी को सूचना दी गई उनकी सक्रियता से एक यात्री से ट्राली बैग को बरामद कर आज रेल यात्री को रायगढ़ आरपीएफ ने सुपुर्दनामा में सौपा गया ।इसके लिये यात्री ने आरपीएफ रायगढ़ और अनुपपुर आरपीएफ को साधुवाद दिया ।
रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रेल को गाड़ी संख्या 08478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में आरपीएफ बिलासपुर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की सूचना पर रायगढ़ रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म कर नम्बर एक पर एक यात्री प्रमोद सिंह से मुलाकात करने पर बताया कि वह हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़ की यात्रा टिकिट नंबर पीएनआर क्रमांक 2865988534 के आधार पर कोच क्रमांक ए 1 के बर्थ नंबर 4 पर कर रहे थे अनुपपुर स्टेशन के बाद उनकी नींद खुली तो उन्होंने पाया कि उनका लाल रंग का सफारी का ट्राली बैग गायब था पूछताछ करने पर आसपास के यात्रियों ने बताया कि वह बैग अनुपपुर में उतरने वाले शख्स ने उतारा है। इसकी सूचना तत्काल अनुपपुर पोस्ट को देने पर मंड़ल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन में आरपीएफ अनुपपुर पोस्ट प्रभारी एम एल यादव ने भी सक्रियता दिखाई और अपनी टास्क टीम को सक्रिय कर उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के ए 1 कोच में यात्रा करने वाले यात्री जो अनुपपुर में उतरा उसकी पतासाजी रिजर्वेशन चार्ट रेल्वे के सॉफ्टवेयर प्रबल की सहायता से की तथा उस यात्री पता लगाकर ट्राली बैग उतारने के संबंद्ध में पूछताछ करने पर अपना नाम रोहित राव निवासी बदरा कालोनी कोतमा जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश बताया तथा स्वीकार किया कि उसने गलती से यह बैग उतार लिया था जिसे तुरन्त सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल पोस्ट अनुपपुर लाकर जमा कर दिया जिसमें चेक करने पर नगद दस हजार चार सौ रुपये 02 इलेक्ट्रिक टूल किट, होम टेस्टर,सेविंग किट, एवम पन्द्रह जोड़ी कपड़े पाए गए पीड़ित यात्री से संपर्क करने पर तस्दीक सही होना पाया गया इसके बाद यात्री प्रमोद सिंह ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में नही किये जाने की इच्छा जाहिर की जिसके आधार पर यात्री इच्छाअनुसार सोमवार 5 अप्रैल को अनुपपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक एमएल यादव ने एक पोस्ट के आरक्षक की सुरक्षा में 08478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से रायगढ़ पोस्ट भिजवाया जिसे आज रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ में सोमवार 5 अप्रैल को दोपहर साढ़े बारह बजे रेल यात्री प्रमोद सिंह से तस्दीक कर उन्हें सही सलामत 30,000 तीस हजार का उनका समान उन्हें सौपा गया । इस यात्री ने रेल सुरक्षा बल रायगढ़ और अनुपपुर रेल सुरक्षा बल की अपने शब्दों में प्रशंसा कर साधुवाद दिया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment