छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के तीसरे राउंड में फाइटर्स, ब्रह्मविद, विला और इंफिनिटी की जीत
रायपुर, ( वायरलेस न्यूज 1 नवंबर 2025) वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के तीसरे राउंड में 5 रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मुकाबला नरेश चैलेंजर्स और स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर्स के मध्य खेला गया दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष से भरा मुकाबला रहा। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बनाया। पहले हाफ से लेकर दूसरे हाफ तक दोनों टीमों ने कई शानदार मौके बनाए, परंतु किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। रक्षा पंक्ति और गोलकीपर दोनों टीमों के लिए मजबूत दीवार साबित हुए।
मैच के अंत तक स्कोर 0-0 पर ही रहा और यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। खेल भावना और जोश से भरपूर यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। दिन का दूसरा मुकाबला फिल फाइटर और शराफत लायंस के मध्य खेला गया। यह मैच दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला साबित हुआ।
मैच के शुरुआती पलों से ही दोनों टीमों ने तेज़ और आक्रामक फुटबॉल खेल दिखाया। शराफत लायंस की ओर से जर्सी नंबर 11 – प्रणय ध्रुव ने 10 वें मिनट में शानदार गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में इसी स्कोर के साथ खेल समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में फाइटर्स ने जबरदस्त वापसी की। जर्सी नंबर 10 – प्रदीप सोनी ने 35 वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मैच के अंतिम क्षणों में जर्सी नंबर 8 ने 44 वें मिनट में निर्णायक गोल मारकर फिल फाइटर को 2-1 से शानदार जीत दिलाई। दर्शकों ने इस मैच के हर पल का आनंद लिया। दिन का तीसरा मैच बोर्नियो कैपिटल और इंफिनिटी टाइगर्स के बीच खेला गया यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक और उत्साहजनक रहा।
पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर बराबरी से हमला करती रहीं लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के शुरुआती पलों में बोर्नियो कैपिटल के जर्सी नंबर 10 ए. भार्गव राव ने 34 वें मिनट में शानदार दूरी से एक बेहतरीन गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, हालांकि इंफिनिटी टाइगर्स ने हार नहीं मानी और तुरंत जवाब दिया।
जर्सी नंबर 5 – सागर तांडी ने 35 वें मिनट में गोल मारकर स्कोर को 1-1 से बराबर किया।
उनका जोश यहीं नहीं रुका — 37 वें मिनट में सागर तांडी ने एक और शानदार गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।
मैच के अंत तक स्कोर यही रहा और इंफिनिटी टाइगर्स ने यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया।
यह जीत पूरी तरह सागर तांडी के शानदार प्रदर्शन को समर्पित रही। दिन की चौथा मैच ब्रह्मविद एफ सी एवं जेएसएफ क्लब के मध्य खेला गया शुरुआत से ही ब्रह्मविद एफ सी के पक्ष में जाता दिखा। टीम ने पहले ही हाफ में बढ़त हासिल कर ली जब जर्सी नंबर 15 – भोले ने 16 वें मिनट में सटीक गोल मारकर स्कोर खोला। इसके बाद जेएसएफ ने बराबरी करने के कई प्रयास किए, लेकिन ब्रह्मविद की डिफेंस लाइन बेहद मजबूत रही। दूसरे हाफ में जर्सी नंबर 9 – सोहैब रब्बानी ने 39वें मिनट में एक और शानदार गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। मैच का अंत 2-0 के स्कोर पर हुआ और ब्रह्मविद ने आत्मविश्वास से भरी जीत दर्ज की। दिन का पांचवां और अंतिम मैच मेट्स पैंथर्स और विला एफसी के मध्य खेला गया, दोनों टीमों ने शुरुआत से ही तेज़ खेल दिखाया, लेकिन विला एफसी ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली। जर्सी नंबर 10 – गौरव कुमार ने 20वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद मेट्स पैंथर्स ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन विला की मजबूत डिफेंस ने उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया। अंततः यह मैच विला एफसी के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ। गौरव कुमार के इस निर्णायक गोल ने टीम को कीमती तीन अंक दिलाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

