🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के सातवें राउंड में ब्रह्मविद एफ.सी., मैट्स पैंथर्स और विला एफ.सी. की शानदार जीत

On: November 5, 2025 3:23 PM

छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के सातवें राउंड में ब्रह्मविद एफ.सी., मैट्स पैंथर्स और विला एफ.सी. की शानदार जीत

रायपुर, (वायरलेस न्यूज 5 नवंबर 2025) : वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के सातवें राउंड में 5 रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन के पहले मुकाबले में मैट्स पैंथर्स ने बॉर्नियो एफ.सी. को 4–1 से हराया। टीम की ओर से अमोल ने 5वें और 12वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद अभिनव (36’) और तांडी (45’ के लगभग) ने गोल कर टीम की जीत पक्की की।
बॉर्नियो एफ.सी. के लिए एकमात्र गोल अंजनया (28’) ने किया। दूसरा मुकाबला जेएसएफ क्लब और नरेश एफ.सी. के बीच खेला गया जो बेहद कड़ा और संतुलित रहा। नरेश एफ.सी. ने शुरुआत में ही बढ़त बनाई जब योगेश (5’) और अजय (8’) ने गोल किए। लेकिन जेएसएफ क्लब ने वापसी करते हुए मोरिस दास (18’) और नोमिश (20’) के गोलों से मैच को बराबरी पर ला दिया। अंततः मुकाबला 2–2 की रोमांचक ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
तीसरे मैच में इन्फिनिटी एफ.सी. और फिल फाइटर्स के बीच 1–1 की बराबरी रही। इन्फिनिटी एफ.सी. की ओर से एम. संदीप (14’) ने गोल किया, जबकि फिल फाइटर्स के लिए अमन टिग्गा (27’) ने बराबरी का गोल दागा। दोनों टीमों ने अंत तक जीत के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन स्कोर लाइन नहीं बदली।
चौथे मुकाबले में ब्रह्मविद एफ.सी. ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सराफत लायंस को 3–0 से पराजित किया। टीम की ओर से भोले (12’), अरुण (20’) और सोहैब रब्बानी (40’) ने शानदार गोल दागे। ब्रह्मविद एफ.सी. ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और नियंत्रण दिखाया।
दिन के अंतिम मुकाबले में विला एफ.सी. ने एस.एस. ब्लास्टर्स को 1–0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गौरव (20’) ने किया। इस गोल ने विला एफ.सी. को कीमती तीन अंक दिलाए। प्रवीण जैन ने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि 8 नवंबर शनिवार को सायं 6 बजे क्वालीफायर 1 एवं एलिमिनेटर मैच होंगे, 9 नवंबर रविवार को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच के साथ क्वालीफायर 2 होगा तथा 10 नवंबर को सीनियर महिला टीमों के मध्य मैत्री मैच के बाद फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment