बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) भीषण गर्मी को देखते हुए कानन पेंडारी जूं में रह रहे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए जू प्रबंधन ने शीतलता हेतु केज में

आवश्यकतानुसार हाथी घास, ग्रीन नेट एवं सभी वन्यप्राणियों के मोट में स्वकक्ष पीने के पानी की ब्यवस्था की गई है उक्ताशय की जानकारी जू अधीक्षक संजय लूथर ने दी है। जिसकी सराहना वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत ने की है।

भालू सियार ,बायसन लोमड़ी, शुतुरमुर्ग के मोट में स्वक्छ पीने की पानी की भी ब्यवस्था की गई है। साथ ही मांसाहारी वन्यजीओं के लिए पीने के पानी एवं स्प्रिंकलर से पानी की छिड़काव की ब्यवस्था के साथ आवश्यक्तानुसार कहीं कहीं केज में कूलर पंखें भी लगाई गई है।
वही पक्षियों के केज में ठंडे खस की चटाई चारों तरफ लगाकर माहौल को ठंडा करने का इंतजाम किया गया है।
नए जु अधीक्षक संजय लूथर ने पदभार सम्हालते ही वन्यजीवों की देखरेख की ब्यवस्था में जुट गए है। पुराने जंग लगे पाइप लाइन की दुरुस्तीकरण में भी कर्मचारी लगाए हुए है। वही दो नए अतिरिक्त बोर भी करवाए गए है। जिससे वन्यजीवों के अतिरिक्त पर्यटकों को भी साफ पेयजल प्राप्त हो सकेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

