*■ दुर्घटना जन्य क्षेत्र ब्लैक स्पॉट में सुरक्षा मानकों के शत प्रतिशत पालन के साथ-साथ विभिन्न सुधारात्मक सुझाव भी दी गई।*
*■ सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को विस्तृत प्रतिवेदन यातायात विभाग के द्वारा भेजी गई।*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है वही सड़क दुर्घटना होने वाले स्थलों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधरात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी की जा रही है साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन से हो रही सड़क हादसों में कमी लाने हेतु उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही भी जारी है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा जिले में चिन्हित सड़क दुर्घटना जनित क्षेत्र ब्लैक स्पॉट स्थान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा, यातायात प्रभारी जिला बिलासपर एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे तथा यातायात के मास्टर ट्रेनर सेवा निवृत्त उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे एवं यातायात के बल उपस्थित रहे।
इस दौरान टीम ने सेंदरी तिराहा, मस्तूरी बायपास तिराहा तथा भदौरा चौक ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया । निरीक्षण सेंदरी तिराहे तथा भदौरा ब्लैक स्पॉट में अंडर ब्रिज की आवश्यकता बताई गयी तथा मस्तूरी बायपास तिराहा में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही रंबल स्ट्रिप लगाने के सुझाव दिया गया। टीम ने इस मार्ग में हाईवे से जुड़े अन्य सहायक मार्गों के पास भी अंडर ब्रिज की आवश्यकता बताई।
ब्लैक स्पॉट निरीक्षण के दौरान निरीक्षण टीम ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम को ब्लैक स्पॉट भदौरा में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने साथ हमेशा फर्स्ट एड बॉक्स रखें तथा मुख्य मार्ग में खड़े वाहनों से टकराकर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु पेट्रोलिंग के दौरान होटल, लाज, ढाबा या कहीं भी सड़कों में भारी वाहन किसी भी स्थिति में खड़े नहीं रहना चाहिए उन्हें तत्काल वहां से हटाया जावे।
यदि वे इसमें कोताही बरतते है तो उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई भी की जावे। सड़क दुर्घटना में घायलों को किस प्रकार सुरक्षित उठाकर वाहन में रखकर अस्पताल ले जाया जाए यह भी जवानों को बताई गई l कभी सड़क दुर्घटना हो जाए तो उस क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए यातायात सुगमता से चलता रहे इस संबंध में भी हाईवे पेट्रोल वाहन के कर्मचारियों को सविस्तार समझाया गया।
ब्लैक स्पॉट चौक में चारों कॉर्नर में किए गए अतिक्रमण एवं आसपास के झाड़ियां को साफ करने के सुझाव दी गई तथा चौक में ठेला आदि के द्वारा हो रहे दृश्यता बाधित को शीघ्र व्यवस्थित करने हेतु सुझाव दी गई। उक्त ब्लैक स्पॉट में स्पीड लिमिट एवं कनेक्टिंग मार्ग का बोर्ड लगाने की आवश्यकता बताई गई एवं ब्लैक स्पॉट के पूर्व ही दुर्घटना जन्य स्थल एवं ब्लैक स्पॉट का बोर्ड लगाए जाने कहा गया। ब्लैक स्पॉट के पूर्व रंबल स्ट्रीप लगाए जाने एवं मल्टीपल ब्रेकर लगाए जाने हेतु बताया गया। चौक के चारों तरफ गो स्लो के संकेतक बोर्ड लगाए जाने एवं पूरे मार्ग में नियत दूरी पर स्पीड लिमिट का संकेतक बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
उक्त सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभाग को अवगत कराई गई है ताकि इस संबंध में शीघ्र ही कार्यों का क्रियान्वयन प्रारंभ हो और सभी सुधारात्मक कार्य पूर्ण की जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 11, 2026रेलवे सुरक्षा बल का 42 वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को रायपुर में भव्य परेड में दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की झलक,उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक
बिलासपुरOctober 10, 2026प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभपूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुरOctober 10, 2026सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगानगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें
छत्तीसगढ़October 10, 2026सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के खिलाफ जारी आरोप पत्र को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

