बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)। बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव रविवार को राघवेंद्र राव सभा में हुआ। इसमें विकास पैनल के सभी छह प्रत्याशी ने एकतरफा जीत दर्ज की। अजित मिश्रा 62 वोटों से विजय दर्ज की सारे चुनाव रणनीतिकारों की रणनीति काम कर गई ।चुनाव का संचालन फर्म्स सोसायटी के उप पंजीयक और चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुआ। कुल 447 वैध मतदाताओं में से 386 ने मतदान में भाग लिया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विकास पैनल के अजित मिश्रा ने 204 मतों के साथ 62 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी ने 63 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 193 मत मिले। वहीं सचिव पद पर संदीप करिहार को 189 वोट मिले और उन्होंने 26 वोटों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर किशोर कुमार सिंह को 189 वोट मिले और वे 82 मतों से विजयी रहे। सह सचिव पद के लिए विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी को सबसे अधिक 156 वोट मिले और 10 वोटों से जीतने में कामयाब रहे। कार्यकारिणी सदस्य पद पर कैलाश यादव को 208 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 72 वोटों से हराया। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद, सोमवार को प्रशासन द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
वायरलेस न्यूज परिवार के मुखिया वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, कमल गुप्ता ने विकास पैनल के सभी साथियों को जीत के लिए बधाई दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

