दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सुरक्षा बल नागपुर मंडल की टास्क टीम ने चोरी के टैबलेट सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज) 28 दिसंबर 2025
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की चोरी की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडल टास्क टीम द्वारा एक आरोपी को चोरी के टैबलेट सहित बिरसौला स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई। यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर विशेष टास्क टीम गठित कर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 26.12.2025 को निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, गोंदिया के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम के प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, प्रधान आरक्षक आर.सी. कटरे तथा सीआईबी गोंदिया के सहायक उप निरीक्षक आर.एस. बागडेरिया एवं सहायक उप निरीक्षक नासिर खान द्वारा संयुक्त रूप से बिरसौला स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय उर्फ लाला सोनेलाल यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, जरेरा जागपुर, थाना भरवेली, जिला बालाघाट बताया। उसके पास से सैमसंग कंपनी का एक टैबलेट बरामद हुआ। गहन पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक 25.12.2025 को गाड़ी संख्या 68818 गढ़ा–गोंदिया मेमो लोकल में एक यात्री का टैबलेट चोरी करना स्वीकार किया।
बरामद चोरी की संपत्ति सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट (अनुमानित कीमत ₹20,000/-) सहित आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 305(सी), बीएनएस, दिनांक 26.12.2025 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें तथा रेलवे परिसर या ट्रेनों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी रेलवे सुरक्षा बल थाना, शासकीय रेल पुलिस, उपस्थित रेलवे कर्मचारियों अथवा रेल मदद टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध समय पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

