जगदलपुर 06 अप्रैल 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / बीजापुर के तर्रेम में हुए नक्सली हमले को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने हमले में 4 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है, साथ ही शहीद जवानों के परिवारों के प्रति नक्सलियों ने खेद प्रकट किया है।


नक्सलियों ने हमले में 14 हथियार, 2000 से ज्यादा कारतूस जब्त किया है, यह प्रेस नोट दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता ने जारी किया है।

राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले से बीते शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के दल को रवाना किया गया था। शनिवार को टेकलगुड़ा और जोनागुड़ा गांव के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में 22 जवान शहीद हो गए तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद से कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर लापता हैं।

शहीद जवानों में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सात जवान, सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन का एक जवान, डीआरजी के आठ जवान और एसटीएफ के छह जवान शामिल हैं। राज्य में इस बड़े नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान शाह ने बस्तर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा जवानों से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर के अस्पतालों में भर्ती घायल जवानों से भी मुलाकात की थी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

