🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी खबर: रात के अंधेरे में खनिज विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे से 15 ट्रेलर 1 हाइवा अवैध खनिज परिवहन करते चढ़े हत्थे खनिज टीम से तस्करों में मचा हड़कंप

On: April 7, 2021 8:11 AM

(रायगढ़ से अनिल आहूजा ब्यूरोचीफ की खास)

रायगढ़। जिले के लोकप्रिय और संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में खनिज विभाग ने कल टीमरलगा बेरियर में जांच चौकी में अवैध खनिज परिवहन में लिप्त कई ट्रेलरों और हाइवा

को ताबड़तोड़ कार्यवाही करने से खनिज माफियाओं में हड़कंप व्याप्त हो गया है । इस संबन्ध में जानकारी दूरभाष पर देते हुए खनिज निरीक्षक राकेश वर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में सहायक संचालक खनिज श्री चन्द्राकर के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी श्री बारीक के साथ खनिज विभाग रायगढ़ की विशेष टीम ने जिसमे खनिज विभाग के निरीक्षक द्वय उमेश भार्गव ,राकेश वर्मा और अन्य स्टाफ ने कल रात से आज सुबह तक सारी रात टीमरलगा खनिज जांच चौकी में डेरा डाल कर अवैध खनिज की तस्करी करने गाड़ियों की जांच करनी शुरू की तो कई ट्रेलर और हाइवा पकड़ में आये । जिसमे 13 ट्रेलरों में लाइम स्टोन और 2 ट्रेलरों में कोयला एक हाइवा में डोलोमाइट था । इन गाड़ियों के नंबर ट्रेलर क्रमांक. CG13z9616,CG13z5679,CG13z5697,CG13Aj 9531,CG13Aj 3871,CG13y6281,CG13z9607,CG13AE0840,CG13z9486,CG13LA650,CG15AC4383, हाइवा क्रमांकCG13R3828,ट्रेलर क्रमांक CG13Z9283,CG13,Z9277,CG13AD5552,CG13AD5553 है। खनिज विभाग के मुताबिक इन जप्त अवैध खनिज पर तकरीबन 8 लाख के आसपास अर्थदंड लगाया जाएगा । सभी गाड़ियों को जप्त कर खनिज अधिनयम के तहत कार्यवाही की गई है । खनिज विभाग की रात के अंधेरे में टीमरलगा जांच चौकी में की गई इस औचक छापामार कार्यवाही से खनिज संपदा की अवैध तस्करी करने वाले खनिज माफियाओं में हड़कंप व्याप्त हो गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment