घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बनें बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर
पीएम सूर्यघर योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-कलेक्टर
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज) 19 मार्च 2026 – पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक मंथन सभाकक्ष बिलासपुर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस बैठक में क्रेडाई, कालोनाईजर्स एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधी, बैंकर्स तथा विद्युत कंपनी के अधिकारीगण उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि देश में सौर उर्जा के क्षेत्र में तकनीकी क्रांति आ रही है। नई उच्च-दक्षता वाले पैनलों की बदौलत अब कम जगह में ज्यादा बिजली उत्पादन संभव है, जिससे आम नागरिकों के लिए सौर उर्जा अपनाना आसान हो गया है। सोलर पैनल अब न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि किफायती भी बन गए हैं जो उर्जा स्वतंत्रता की ओर एक मजबूत कदम है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अधिकतम राशि 1 लाख 8 हजार रूपये तक की भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे रूफटॉप पैनल स्थापना की लागत बहुत कम हो गई है।
श्री अग्रवाल ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को उपने-अपने घरों, सोयायटी एवं कॉलोनियों में प्राकृतिक उर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होने बताया कि बिलासपुर जिले में 24 हजार सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके विरूद्ध लगभग 8 हजार लोगों ने रजिस्टेªशन भी करा लिया है। वर्तमान में 2500 लोगों के घरों में पीएम सूर्यघर योजना अतंर्गत सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया है तथा अन्य आवासों में अतिशीघ्र लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं। श्री अग्रवाल ने बैंक प्रतिनिधियों को सहजता के साथ बैंक लोन उपलब्ध कराने तथा उपस्थित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगडे, कार्यपालन अभियंता श्री बी.बी.नेताम, श्री अनुपम सरकार, श्री हेमंत चन्द्रा एवं विद्युत कंपनी के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

