*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यात्री राजस्व अर्जन में कीर्तिमान!*
*वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वाधिक प्रारंभिक यात्री राजस्व (ऑरिजिनेटिंग पैसेंजर रेवेन्यू) अर्जित।*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज) 19 मार्च 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्री राजस्व अर्जन में उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक का सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग पैसेंजर रेवेन्यू अर्जित किया है। 17 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री यातायात से ₹1359.04 करोड़ का राजस्व अर्जन किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के ₹1330.70 करोड़ के यात्री यातायात से प्राप्त राजस्व अर्जन से अधिक है।
यह उपलब्धि न केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित आंतरिक लक्ष्य ₹1348.06 करोड़ को भी पार कर लिया गया है।
राजस्व वृद्धि में अनारक्षित श्रेणी के लिए यात्रा का विशेष योगदान रहा है, जिसमें ₹55 करोड़ (18.7%) की वृद्धि दर्ज की गई है, जो भारतीय रेल में सर्वाधिक वृद्धि प्रतिशत में से एक है। वहीं, आरक्षित श्रेणी में यात्रा के लिए ₹26 करोड़ (2.8%) की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल मिलाकर ₹82 करोड़ (6.6%) की वृद्धि की तुलना में तथा ₹65 करोड़ (5%) की वृद्धि आनुपातिक लक्ष्य की तुलना में हासिल की गई है।
यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्पेशल ट्रेनों का भी सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस दौरान टीओडी (ट्रेन ऑन डिमांड) के तहत 116 ट्रिप (26 आरक्षित ट्रेनें) एवं 36 ट्रिप (8 अनारक्षित ट्रेनें) चलाई गईं ।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली, प्रभावी प्रबंधन तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार का परिणाम है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन, महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के नेतृत्व में, भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
********
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

