मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026
ग्राम सैदा में शिविर का आयोजन
अधिक से अधिक संख्या में जुडकर इस योजना का लाभ लेवें- श्री अम्बस्थ
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 20 मार्च 2026 ) – मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज (अधिभार) में 100 प्रतिशत तक तथा मूलराशि में बीपीएल 75 प्रतिशत एवं घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सकरी उपसंभाग अंतर्गत ग्राम सैदा में शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ ने पहुंचकर विभागीय अधिकारियों एवं उपभोक्ताओं से योजना के संबंध में उनसे विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उपभोक्ताओं को इस योजना से जुडकर अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिये हैं।
सकरी उपसंभाग के सहायक अभियंता श्री प्रमोद चौबे ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ के निर्देशानुसार तथा अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगड़े के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमंे 26 बकायादारों का पंजीयन कर उनसे राशि 96070 रूपये का बकाया भुगतान प्राप्त किया गया है।
शिविर मंे कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार कनिष्ठ अभियंता कु. कचन खूंटे व अन्य विभागीय कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्तागण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.08.04कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*
बिलासपुर2026.08.04सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल
छत्तीसगढ़2026.08.04खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान* *छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट*
Uncategorized2026.08.04लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा सेंट जेवियर हाई स्कूल भरनी में किया 500 पौधों का वृहत वृक्षारोपण
