*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता का सघन निरीक्षण दौरा*
*डोंगरगढ़ मेले में यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया विस्तृत जायजा*
डोंगरगढ ( वायरलेस न्यूज दपूमरे, नागपुर मंडल – 21 मार्च 2026) *
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता द्वारा दिनांक 20 मार्च 2026 को मंडल का सघन एवं व्यापक निरीक्षण दौरा किया गया । यह दौरा प्रातः 07:30 बजे विशेष निरीक्षण यान द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से प्रारंभ हुआ।
दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रसमरा रेलखंड में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के अंतर्गत ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड विद्युत उपकरण, संरक्षा मानकों तथा ट्रेन परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। वापसी यात्रा के दौरान भी संबंधित खंड का पुनः निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा।
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत रसमरा, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसरों की स्वच्छता, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, यात्री सुविधाएं जैसे प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, टिकटिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा साथ ही, यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
डोंगरगढ़ स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण करते हुए लोको पायलट एवं गार्ड के लिए उपलब्ध विश्राम, खानपान एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया, जिससे कर्मचारियों को सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विशेष रूप से, वर्तमान में आयोजित डोंगरगढ़ मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, यात्री मार्गदर्शन एवं रेल संचालन की सुचारू व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मेला अवधि के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए किए गए विशेष प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिए गए।
यह निरीक्षण दौरा मंडल में संरक्षा, सेवा गुणवत्ता एवं परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व),वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

