🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संघरत्न इंजी. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा जी की स्मृति में शव वाहन एवं डीप फ्रीजर का लोकार्पण*

On: April 18, 2026 10:32 AM

*फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (F.O.R.D.E.), जिला समिति, बिलासपुर*

*संघरत्न इंजी. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा जी की स्मृति में शव वाहन एवं डीप फ्रीजर का लोकार्पण*

बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 18 अप्रैल 2026:)
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (F.O.R.D.E.), जिला समिति बिलासपुर द्वारा संघरत्न इंजी. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा जी की पावन स्मृति में जन-कल्याणार्थ “शव वाहन एवं डीप फ्रीजर” सेन्ट्रल गुरुद्वारा लोक न्यास ट्रस्ट, गोंडपारा, बिलासपुर को प्रदान किया जाएगा।

इस लोकार्पण समारोह का आयोजन *बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को सायं 04:00 बजे, प्रार्थना सभा भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, बिलासपुर* में किया गया है।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल (IAS), कलेक्टर, बिलासपुर* होंगे। *अध्यक्षता इंजी. वरुण राजपूत, अधीक्षण अभियंता, PMGSY बिलासपुर* करेंगे।

*विशिष्ट अतिथि* के रूप में इंजी. शंकर राव सोनाने, मुख्य अभियंता, हसदेव बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर; इंजी. विनोद कुमार मिंज, अधीक्षण अभियंता, RES बिलासपुर; एवं इंजी. जितेन्द्र नेताम, मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, हसदेव कछार, बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

संघरत्न इंजी. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा जी ने आजीवन समाज सेवा एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा दुःख की घड़ी में समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु F.O.R.D.E. जिला समिति द्वारा यह पहल की गई है। शव वाहन एवं डीप फ्रीजर की सुविधा से गुरुद्वारा कमेटी के माध्यम से आमजन को निःशुल्क सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

F.O.R.D.E. जिला समिति बिलासपुर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण इस पुनीत अवसर पर उपस्थित रहेंगे। समिति सभी सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थिति का आग्रह करती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment