🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 श्री जपजी साहेब का अखंड पाठ का भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह जी ने आरंभ किया

On: April 19, 2026 3:33 AM

🏵️🏵️”इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 श्री जपजी साहेब का अखंड पाठ का भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह जी ने आरंभ किया 🏵️🏵️

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 जपजी साहिब का अखंड पाठ का आरंभ कल्याण दरबार के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंह जी ने किया इस 17 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले पांच श्री जपजी साहिब का अखंड पाठ में 24 घंटे पाठ किया जाएगा, अखंड जपजी साहेब पाठ में शहर के अनेक श्रद्धालु जन इसमें अपनी सेवाएं देते हैं और दिन-रात 24 घंटे बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ श्री जपजी साहिब पाठ किया जाता है इसी कड़ी में प्रातः 5:00 बजे समस्त श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सुखमनी साहिब का भी पाठ किया जाता है,दरबार साहिब के द्वारा सारी साथ संगत से अपील की है कि इस इच्छा पूरक 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब में सपरिवार शामिल हो कर पुण्य लाभ प्राप्त करें कल्याण दरबार के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंह जी ने विश्व कल्याण के लिए अरदास की , भाई रोशन सिंह जी द्वारा सत्संग कीर्तन कर संगत को निहाल किया , गुरु का दीवान भी सजाया गया, यह श्री जपजी साहिब का अखंड पाठ निरंतर 40 दिन तक चलेगा इसका समापन 29 मई को किया जाएगा,
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू लालचंदानी ,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, बलबीर सिंह,बबल भाई साहब , प्रकाश जज्ञासी ,नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलनी,राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचदानी , रमेश नारवानी,भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी , गंगाराम सुखीजा,जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, मुरली कुकरेजा, नंदलाल पोपटानी ,अशोक मतलानी, विकास बजाज, सुमित, रोशन, साहिल,अनीता नारवानी, वार्ड पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी,पलक हरजपाल, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी,ज्योति हिंदूजा,पलक माखीजा, राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, स्नेहा पमनानी,सोनिया कलवानी,डॉक्टर सोनम , अक्षय ,नीलम, दीपक लालवानी,बलराम रामानी , राहुल पमनानी ,अविनाश हिंदूजा एवं अनेक सेवादारी सक्रिय है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment