बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) दिल भी जीता मैच भी जीता जिला न्यायालय की टीम ने। कल रात्रि एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया इस मैच में कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की ।पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 95 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे 9 ओवरों में न्यायपालिका की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की। गणेश यादव ने शानदार 56 रनों की पारी खेली। दूसरे मैच में भी न्यायपालिका ने 7 रनो से जीत हासिल की इस प्रकार जिला न्यायालय की टीम को अधिवक्ता संघ की ओर से शिल्ड प्रदान किया गया। मैन ऑफ़ द मैच श्री गणेश यादव रहे जिन्होंने 56 रन की पाली खली इस मैच में केदार रजक प्रणव तिवारी मनोज यादव संदीप गुप्ता सोमेश नायडू अजय रजक विजेंद्रसिंग शंकर शंभू उमेश देवांगन अमजद खान लेबर कोर्ट एवं सूर्यकांत पांडे टीम के सदस्य रहे। न्यायिक कर्मचारी के अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ का आभार प्रकट किया तथा आयोजक श्री दिनेश प्रसाद अधिवक्ता को इस आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

