केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अमरटापू और लालपुर में पर्यटक शेड निर्माण हेतु SECL सीएसआर मद से 70 लाख रु उपलब्ध कराया
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज ) /*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अंचल के प्रसिद्ध सतनामी समाज के धार्मिक स्थल जहां लाखों श्रद्धालु अमरटापू मुंगेली और लालपुर लोरमी में धार्मिक पर्यटकों के बतौर पहुंचते हैं उनकी विशेष सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों हेतु शेड निर्माण हेतु केंद्रीय सीएसआर को अनुशंसा करते हुए SECL सीएसआर मद से 70 लाख रु उपलब्ध कराया है। जिसकी SECL ने आज इसकी अधिसूचना पत्र भी जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू इस अंचल से आते हैं और उनका सतनामी समाज के प्रति विशेष लगाव भी रखते हैं उनकी इच्छा थी कि सतनामी समाज का इन स्थानों में धार्मिक कार्य प्रतिवर्ष होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु अमरटापू मुंगेली और लालपुर लोरमी में धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अमरटापू और लालपुर में पर्यटक शेड निर्माण हेतु SECL सीएसआर मद से 70 लाख रु उपलब्ध कराया है।

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली जिले में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं जनजागरूकता पर बल दिया।
श्री साहू ने जिला चिकित्सालय, मुंगेली में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा।इसके पश्चात उन्होंने चातरखार में मुंगेली–बाघामुड़ा मुख्य मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ कर आवागमन को सुगम बनाएगी तथा स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी।
श्री साहू ने जिला कलेक्ट्रेट, मुंगेली में आयोजित जिला खनिज मद (डीएमएफ) की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में श्री साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समावेशी विकास, सुदृढ़ आधारभूत संरचना एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.04.25केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अनुशंसा करते हुए सतनामी समाज के धार्मिक स्थल अमरटापू और लालपुर में पर्यटक शेड निर्माण हेतु SECL सीएसआर मद से 70 लाख रु उपलब्ध कराया
Uncategorized2026.04.25युवा नेतृत्व की जीत: अंकित गौरहा के संघर्ष से खेल मैदान बचा,फन फेयर की अनुमति हुई निरस्त*
Uncategorized2026.04.24एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया,कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे


