*सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत अस्पताल कैंटीनों और केक दुकानों की जांच*
*खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज)3 मई 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज बिलासपुर शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, अस्पताल कैंटीनों एवं केक विक्रेता फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल द्वारा सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन सहित शहर के विभिन्न केक विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया।जांच के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विक्रेताओं को कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से हैंड ग्लव्स और हेड कवर उपयोग करने, प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, पेयजल जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई।
निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

